{"_id":"584052234f1c1b2616de5b27","slug":"municipal-workers-threw-stones-catching-stray-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओं को पकड़ने गए पालिका कर्मियों पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवारा पशुओं को पकड़ने गए पालिका कर्मियों पर पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
पालिका कर्मियों पर पथराव
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर ब्रजघाट में आवारा पशुओं को पकड़ने गए पालिका कर्मियों पर पशुपालकों ने पथराव कर दिया। पीड़ित कर्मियों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
पालिका कर्मचारी चीनी पाल ने बताया कि अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह पालिका कर्मियों की एक टीम गंगा तट पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
टीम में शामिल कर्मचारियों ने गंगा में घुसे हुए पशुओं को पकड़ना शुरू किया। इसी बीच पशु पालक भी मौके पर पहुंच गए और टीम के साथ अभद्रता और पथराव शुरू कर दिया। इससे पालिका की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और कर्मचारी भी घायल हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी विशाल, रामभरोसे, संजय, सुरजीत, पूरन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।