फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Moving from place to place bets.

शहर में बेखटके चल जगह-जगह चल रहा सट्टा

Sat, 24 Dec 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 24 Dec 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Moving from place to place bets.
rupees - फोटो : DEMO PIC

शहर में अलग अलग स्थानों पर खुलेआम सट्टा चल रहा है। क्रिकेट मैच से लेकर मिनी कसीनों के कारोबार में छोटे से लेकर बड़े वर्ग के लोग लिप्त हैं। इस कारोबार को खुलेआम सफेदपोश व खाकी के संरक्षण मिला हुआ है।

विज्ञापन


शहर में सटोरियों को लेकर हंगामा किया जा चुका है। कार्रवाई न होने के चलते सटोरियों के हौसले बुलंद हैं। नगर के कई मोहल्लों में अलग अलग तरीकों से सट्टा चल रहा है। क्रिकेट मैच में प्रत्येक बॉल से लेकर हार जीत तक सट्टा चलता है।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर में मटके यानि घड़िया का सट्टा भी काफी प्रसिद्ध है। इस सट्टे में एक से लेकर 99 तक नंबर होता है। सूत्रों के अनुसार नंबर आने पर कीमत का अस्सी गुना मिलता है। जिसकी शिफ्ट सुबह व शाम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सट्टे के कारोबार में लिप्त लोग समय पर नंबर बताकर अपना भाग्य अजमा रहे हैं। जबकि कई स्थानों पर पर्ची के रूप में भी सट्टा चल रहा है। इस सट्टे में लिप्त माफियाओं को सफेदपोश व खाकी का पूरा संरक्षण मिला हुआ है।

सट्टे को लेकर लोगों द्वारा कई बार शिकायत भी की गई है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं होती है। सटटे से कई परिवार बर्बादी की कगार पर आ चुके हैं, लेकिन पुलिस सटोरियों पर अंकुश लगाने में नाकाम है।


एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि सट्टे की शिकायत पर कार्रवाई की जाती है। सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर सट्टा नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले में कोई पुलिस कर्मी लिप्त है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed