{"_id":"a0f56d8ece94b2357f34d2b592dffd06","slug":"men-pointed-pistol-on-girl-in-one-sided-love-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर ताना तमंचा, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में युवक ने युवती पर ताना तमंचा, गिरफ्तार
अमर उजाला, गढ़
Updated Tue, 01 Mar 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ के एक गांव में एकतरफा प्यार में एक युवक ने घर में घुसकर युवती पर तमंचा तान दिया। आरोपी युवक युवती का रिश्ता तय होने से नाराज था। उसने युवती को धमकी दी कि यदि उसे रिश्ता नहीं तोड़ा तो वह उसके मंगेतर को गोली मार देगा। हालांकि युवती की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बहादुरगढ़ के एक गांव की युवती का रिश्ता क्षेत्र के ही एक गांव में तय हुआ है। परिजनों ने सोमवार को ही गोद भराई की रस्म की थी। इसकी खबर मिलते ही युवती से एकतरफा प्यार करने वाला गांव आलमनगर का एक युवक मंगलवार दोपहर युवती के घर में घुस आया और उस पर तमंचा तान दिया। उसने युवती को धमकी दी कि यदि उसने रिश्ता नहीं तोड़ा तो उसके मंगेतर को गोली मार देगा। यह बस देख युवती डर गई और शोर मचा दिया। उसकी चीख सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक भागने लगा। हालांकि परिजनों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि आरोपी युवक गांव भद्स्याना में जूते-चप्पल बेचने की दुकान करता है। उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।