{"_id":"575843214f1c1bca389c5157","slug":"married-at-gun-point-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : demo pic
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर विवाहिता को घर में अकेला देख गांव को ही दो युवक दीवार फांद कर घुस गए। युवकों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेकर गैंगरेप करने की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला के विरोध करने पर आरोपी युवकों ने तमंचे की बट मारकर महिला को घायल कर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक विवाहिता घर में अकेली थी।
विज्ञापन
उसका पति काम पर और बच्चे स्कूल पढ़ने गए हुए थे। महिला को अकेला देख गांव निवासी दो युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए। महिला सेे गन प्वाइंट पर गैैंग रेप की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
महिला के विरोध करने पर आरोपी युवकों ने तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना से आरोपी और विवाहिता पक्ष के लोगों में तनाव व्याप्त है।
पीड़िता के पति ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने और विवाहिता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।