{"_id":"5808d5674f1c1b716b704fd8","slug":"man-shot-to-chase-burglars","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा करने पर चोरों ने युवक को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीछा करने पर चोरों ने युवक को मारी गोली
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में बृहस्पतिवार तड़के चोरों ने पीछा करने पर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन युवक को डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान चोरों ने तीन घरों से हजारों की नगदी समेत तीन मोबाइल चुरा लिए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे बाइक सवार दो चोर ने मोहल्ला रफीकनगर पहुंचे।
विज्ञापन
चोर सबसे पहले मोहल्ला निवासी अरशद के मकान से घुसे। यहां से उन्होंने एक मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद चोर पड़ोस में अंजार के मकान में घुसे और तीन हजार रुपये समेत एक मोबाइल चुरा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद चोरों ने शरीफ के मकान से भी नौ हजार रुपये व एक मोबाइल चुरा लिया। इस दौरान शरीफ के घर में जाग हो गई परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने पीछा कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया।
इस दौरान बदमाशों ने लोगों पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें मोहल्ला निवासी परवेज गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। घायल युवक का परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया।
कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।