{"_id":"576801504f1c1bd773b47f57","slug":"man-killed-50-thousand-robbed-blade","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े युवक को ब्लेड मारकर 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े युवक को ब्लेड मारकर 50 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 20 Jun 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
ब्लेड मारकर 50 हजार लूटे
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र स्थित गोल मार्केट में सोमवार को दोपहर पंजाब नेशनल बैंक में रुपया जमा करने जा रहे युवक को चार बदमाशों ने ब्लेड मारकर जख्मी कर 50 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। मोतीपुरा निवासी कासिम फेरी लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह ई-रिक्शा में सवार होकर गढ़-दिल्ली रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने जा रहा था। गोल मार्केट में एक जूते के शोरूम के पास पहुंचते ही पीछे से आए चार बदमाशों ने ई-रिक्शा रोक लिया
विज्ञापन
और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर ब्लेड मारकर घायल कर 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद युवक को शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
दिनदहाड़े हुई वारदात की जानकारी मिलते ही एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
एसएचओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि आसपास के दुकानदारों नेे पूछतांछ में लूट की पुष्टि नहीं की। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में सही स्थिति का पता लगने पर उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।