फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lovers couple fear of Honor Killing.

प्रेमी युगल ने जताई ऑनर किलिंग की आशंका

Fri, 10 Mar 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 10 Mar 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Lovers couple fear of Honor Killing.
प्रेमी युगल - फोटो : demo pic

रेलवे कालोनी निवासी एक प्रेमी युगल ने ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। खास बात यह है कि, पुलिस अफसरों ने प्रेमी युगल को टरका दिया। अब प्रेमी युगल समेत युवक के परिजन भयभीत हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे कालोनी निवासी एक युवती ने पड़ोस के ही एक युवक से 21 मार्च 2016 को मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही युवती के पिता ने उसे घर पर जबरदस्ती रोके रखा।
विज्ञापन


मौका मिलने पर सात मार्च 2017 को वह घर से निकलकर अपनी ससुराल पहुंच गई। जिसके बाद से ही युवती के परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उस पर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे प्रेमी युगल डरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेमी युगल पुलिस कार्यालय पहुंचा। जहां उन्होंने एएसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने उन्हें टरका दिया।

जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका सता रही है। वहीं, एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed