प्रेमी ने खोया आपाः प्रेमिका को उठाकर ट्रेन के आगे फेंका, उड़े शरीर के चीथड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी ने रविवार रात कक्षा 10 की छात्रा को ट्रेन के आगे धकेलकर मार डाला। वह छात्रा को बात करने के बहाने बहकाकर रेलवे ट्रैक के पास लेकर गया था।
घटना से गुस्साएं छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक को दबोचकर जमकर पीटा और जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कस्बे के एक मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। मोहल्ले का ही एक युवक उससे प्रेम करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे युवक छात्रा को बात करने के बहाने रेलवे स्टेशन पर बुलाया।
गुस्साए युवक ने प्रेमिका को उठाकर ट्रैक पर फेंका
वहां से वह छात्रा को रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे लेकर चल दिया। किसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। इसी दौरान फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन आ पहुंची। गुस्साएं युवक ने छात्रा को उठाकर ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रेन से छात्रा के शरीर के चिथड़े उड़ गए।
इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया। लोगों ने घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी। गुस्साएं परिजनों ने आरोपी युवक को दबोचकर जमकर धुना और जीआरपी को सौंप दिया।
जीआरपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा के परिजनों ने उसको नामजद कर तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।