{"_id":"57befefd4f1c1ba74bd4efc0","slug":"knife-stabbed-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार नहीं मिलने पर महिला को घोंपा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में कार नहीं मिलने पर महिला को घोंपा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 25 Aug 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
महिला को घोंपा चाकू
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के राजीव विहार में दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। खून से लथपथ महिला जब कोतवाली पहुंची। पीछे-पीछे पहुंचे मीडियाकर्मियों से पुलिस ने अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
हालांकि, बाद में एसएचओ के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। बाबूगढ़ निवासी चरन सिंह की पुत्री सपना का विवाह चार साल पहले राजीव विहार निवासी राजीव से हुआ था।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही दहेज में कार की मांग को लेकर ससुराल के लोग सपना से आए दिन अभद्रता करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर सपना को ससुराली मारपीट कर घर से भगाने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया,
विज्ञापन
जिससे महिला का हाथ लहूलुहान हो गया। पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दी तो वह ससुराल में पहुंच गए। इसके बाद ससुराली फरार हो गए। परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता को देखकर मीडियाकर्मी भी कवरेज करने के लिए कोतवाली आ गए।
लेकिन यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। जिस पर काफी संख्या में जुटे मीडियाकर्मियों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे और मामले का शांत कराया।
फिलहाल पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एसएचओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांचकर रही है।