{"_id":"58e7c6bb4f1c1b081a5b5a30","slug":"kidnapping-of-girl-ig-prevented-convoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण, आईजी का रोका काफिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का अपहरण, आईजी का रोका काफिला
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
युवती का अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
मार्निंग वाक से लौट रही एक युवती का कार सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बड़ी बहन को बचाने के लिए छोटी बहन बदमाशों से भिड़ गई। हालांकि दोनों बदमाश युवती को कार में खींचकर ले गए।
विज्ञापन
परिजन और लोग शिकायत करने थाने पहुंचे तो उन्होंने मेरठ तिराहे से गुजर रहे कार सवार आईजी अजय आनंद के काफिले को रोक लिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। हालांकि पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की बेटी (21) दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रही है। शुक्रवार सुबह युवती अपनी छोटी बहन और सहेली के साथ दौड़ लगाकर घर लौट रही थी। जैसे ही वह मोहल्ले में घुसी तो एक सफेद रंग की कार वहां पहुंची।
विज्ञापन
उसमें सवार दो लोगों ने युवती को कार में खींचने का प्रयास किया। बड़ी बहन को बचाने के लिए छोटी बहन बदमाशों से भिड़ गईं। हालांकि बदमाश युवती का अपहरण कर ले गए। छोटी बहन ने घर जाकर मामले की जानकारी दी।
शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना 100 नंबर पर दी गई। परिजन और लोग एकत्र होकर कोतवाली शिकायत करने पहुंचे, लेकिन मेरठ तिराहे पर उन्हें आईजी अजय आनंद का काफिला मिला। जिस पर भीड़ ने उन्हें रोक लिया।
कार से उतरकर आईजी अजय आनंद ने पूरे मामले की जानकारी ली और थाने जाकर पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन अन्य चर्चाएं भी हैं। पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।