फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Intoxicating drink cold drinks looted e-rickshaws.

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटी ई रिक्शा

Sat, 18 Jun 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 18 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
Intoxicating drink cold drinks looted e-rickshaws.
लूटी ई रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

बस स्टैंड से रमपुरा रोड पर जाने की बात बोलकर ई रिक्शा में बैठे तीन बदमाशों ने रिक्शा चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ई रिक्शा को लूट लिया। बदमाशों में दो महिलाएं भी थीं।

विज्ञापन


सुबह होश  आने पर ई रिक्शा के मालिक ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला प्रहलादनगर निवासी पप्पू शहर में ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार शाम पिलखुवा बस स्टैंड से दो महिलाएं और एक युवक रमपुरा रोड जाने की बात बोलकर रिक्शे में बैठ लिए। रास्ते में महिलाएं और युवक कोल्ड ड्रिंक पीते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने रिक्शा चालक को भी कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा। कोल्ड ड्रिंक पीते ही चालक बेहोश हो गया। बदमाशों ने चालक को पबला फाटक के पास फेंक दिया और ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए।


पीड़ित ने होश आने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed