{"_id":"5765698d4f1c1bef5d11b78a","slug":"intoxicating-drink-cold-drinks-looted-e-rickshaws","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटी ई रिक्शा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लूटी ई रिक्शा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 18 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
लूटी ई रिक्शा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड से रमपुरा रोड पर जाने की बात बोलकर ई रिक्शा में बैठे तीन बदमाशों ने रिक्शा चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ई रिक्शा को लूट लिया। बदमाशों में दो महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन
सुबह होश आने पर ई रिक्शा के मालिक ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला प्रहलादनगर निवासी पप्पू शहर में ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार शाम पिलखुवा बस स्टैंड से दो महिलाएं और एक युवक रमपुरा रोड जाने की बात बोलकर रिक्शे में बैठ लिए। रास्ते में महिलाएं और युवक कोल्ड ड्रिंक पीते चल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं ने रिक्शा चालक को भी कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा। कोल्ड ड्रिंक पीते ही चालक बेहोश हो गया। बदमाशों ने चालक को पबला फाटक के पास फेंक दिया और ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने होश आने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।