फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Intoxicated mini truck and cash looted.

नशीला पदार्थ खिलाकर मिनी ट्रक व नगदी लूटी

Thu, 16 Jun 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 16 Jun 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Intoxicated mini truck and cash looted.
मुंडन कराने आए हेल्पर के साथ हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

देहात थाना क्षेत्र के गांव खड़खड़ी से बालक का मुंडन कराने ब्रजघाट आए मिनी ट्रक के हेल्पर को जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने नशीला प्रसाद खिलाकर लूट लिया। जहर खुरान उसका मिनी ट्रक, आठ हजार रुपये नगद व मोबाइल लूट ले गए।

विज्ञापन


ट्रक के हेल्पर को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात यह है कि ब्रजघाट चौकी पर तहरीर दी गई तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। बृहस्पतिवार को पीड़ित अपने भाई के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गांव पीरनगर सूदना निवासी राजीव मिनी ट्रक चलाता है। उसके साथ उसका भाई राजकुमार हेल्पर का काम करता है। बुधवार को दोनों भाई गांव खड़खड़ी निवासी पप्पू के परिवार के साथ बालक का मुंडन कराने ब्रजघाट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि परिवार के लोग गंगा स्नान करने चले गए, राजकुमार ट्रक पर ही रुक गया था। इसी बीच जहर खुरान गिरोह के सदस्य ने राजकुमार को नशीला प्रसाद खिलाकर उसका मिनी ट्रक, आठ हजार रुपये नगद व मोबाइल लूट लिया।

गंगा स्नान कर लौटने पर राजकुमार को ट्रक समेत वहां से गायब देखकर भाई राजीव ने इधर-उधर तलाश शुरू की। इसी बीच गांव अल्लाबख्शपुर के पास लोगों ने बताया कि एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसे गढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर साथ के लोग अस्पताल पहुंचे, इलाज के बाद होश में आने पर उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़ित राजकुमार ने ब्रजघाट चौकी पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।


बृहस्पतिवार को पीड़ित अपने भाई राजीव के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। एसपी अलंकृता सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed