{"_id":"5884cc4b4f1c1b701bf00675","slug":"india-sarvodaya-party-stronghold-in-the-candidate-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोदय भारत पार्टी के गढ़ से प्रत्याशी की कार में तोड़ फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्वोदय भारत पार्टी के गढ़ से प्रत्याशी की कार में तोड़ फोड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर में पार्क में खड़ी सर्वोदय भारत पार्टी के गढ़ प्रत्याशी की कार में असामाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ की और जरूरी दस्तावेज उड़ा ले गए। पीड़ित प्रत्याशी ने 100 नंबर पर काल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसपर पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला आर्यनगर निवासी गोपाल शर्मा गढ़ विधानसभा क्षेत्र से सर्वोदय भारत पार्टी के प्रत्याशी हैं। शनिवार की रात उनकी कार घर के बाहर स्थित एक पार्क में खड़ी थी। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने कार में तोड़फोड़ की। साथ ही उसमें रखे कुछ जरूरी दस्तावेज भी ले गए।
विज्ञापन
रविवार की सुबह उन्हें मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत 100 नंबर पर दर्ज करानी चाही, लेकिन फोन नहीं उठा। उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन