फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   immediate action on intelligence inputs

खुफिया तंत्र की सूचनाओं पर तत्काल होगा एक्शन

Sun, 22 Jan 2017 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sun, 22 Jan 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
immediate action on intelligence inputs
intelligence - फोटो : अमर उजाला

चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। खुफिया रिपोर्ट पर अधिकारी तुरंत एक्शन करने को तैयार हैं। इसके साथ ही जिले में वीआईपी नेताओं के आवागमन पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। इसके लिए जिले में देवरिया से एक एंटी सैबोटाज टीम आएगी।

विज्ञापन


11 फरवरी को जिले की तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है। खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से मिश्रित आबादी वाले तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। इन क्षेत्रों में प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


छोटी से लेकर बड़ी सूचनाओं को एकत्र किया जा रहा है।  चुनाव आते ही सभाओं का दौर भी शुरू हो गया है। सभाओं व रैलियों में शामिल होने के लिए विभिन्न पार्टियों के प्रमुख नेता भी हापुड़ आएंगे। वीआईपी की सुरक्षा को लेकर भी इंटेलीजेंस तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया से आत्मघाती दस्ते से निपटने के लिए एक एंटी सैबोटाज टीम (एएस) हापुड़ जिले को मिली है। जिसमें एक उपनिरीक्षक व चार कांस्टेबिल होंगे। जिसका प्रमुख कार्य रैली स्थल की सुरक्षा व्यवस्था परखना होगा। विभिन्न प्रकार के आधुनिक उपकरणों से लैस अधिकारी जिले में जल्द पहुंच जाएंगे।


एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही जिले को एएस टीम मिली है। सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed