{"_id":"58c175ea4f1c1b8322dc4e79","slug":"husband-tani-pistol-on-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में पति ने पत्नी पर तानी पिस्टल, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में पति ने पत्नी पर तानी पिस्टल, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक के लिए बृहस्पतिवार को कचहरी में तारीख पर आए एक पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर पति ने पत्नी के ऊपर पिस्टल तान दी। महिला के शोर मचाने पर मौके पर लोग जमा हो गए। लोगों ने पति की धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां दोनों में समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर एक दंपति कचहरी में तलाक के लिए तारीख पर आया हुआ था। तभी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
दोनों में मारपीट की नौबत आ गई। जिस पर पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल पत्नी पर तान दी। जिस पर वहां हंगामा होने लगा। इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर कचहरी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। जहां दोनों में समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।