फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Husband reached police station by killing wife.

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

Fri, 28 Apr 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 28 Apr 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Husband reached police station by killing wife.
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ रोड स्थित कैली गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक ने अपनी नवविवाहिता गर्भवती पत्नी की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। हत्या के बाद आरोपी ने मेरठ के खरखौदा थाना जाकर सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन


मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाबू गढ़ थाना क्षेत्र के गांव विगास निवासी बाबूराम ने अपनी बेटी पिंकी का विवाह बीती 17 जनवरी को मेरठ जिले के थाना खरखौदा के गांव कैली निवासी राजबल के बेटे नरेन्द्र के साथ किया था।
विज्ञापन


नरेन्द्र मजदूरी करता है। एसओ खरखौदा संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे नरेन्द्र थाने पहुंचा और बताया कि उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर कमरे में महिला का गला कटा खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से आला-ए-कत्ल चाकू बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपी नरेंद्र ने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते उसका शादी के बाद से ही पत्नी के साथ झगड़ा होता था। मृतका के पिता बाबूराम ने नरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार नरेंद्र के दो बड़े भाइयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। एक बहन है जो बीए में हापुड़ पढती है। यह परिवार पांच सात साल पहले से यहां आकर रहने लगा है। यह लोग मूल रूप से मेरठ जनपद के थाना परिक्षत गढ़ के गांव कुआं खेड़ा के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed