फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Houses made of fraudulent sale deed.

धोखाधड़ी कर वृद्धा के मकान का किया बैनामा

Fri, 20 May 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 20 May 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Houses made of fraudulent sale deed.
वृद्धा के दो मकानों का दबंगों ने धोखाधड़ी कर बैनामा कराया - फोटो : अमर उजाला

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी एक वृद्धा के दो मकानों का गांव के ही दबंगों ने धोखाधड़ी कर बैनामा करा लिया। इसका पता चलने पर शुक्रवार को वृद्धा ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया।

विज्ञापन


एसपी कार्यालय पहुंची 80 वर्षीय बुद्धो पत्नी सुरेश चंद ने बताया कि उसके गांव में दो मकान हैं। तीन मई को वह अपनी पुत्री संतोष को कुछ जमीन देने के लिए बैनामा करने के गई थी।
विज्ञापन


लेकिन इसी दौरान उसे पता चला कि गांव के ही एक दबंग ने गांव के ही दो फर्जी गवाहों को तैयार कर उसके दोनों मकानों का बैनामा करा लिया है। जब उसने दबंग से शिकायत की तो उसने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की शिकायत जब थाने में की गई तो पुलिस ने तहरीर लेकर उसे टरका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed