फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Head Constable killed in road accident.

सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के हैंड कांस्टेबिल की मौत

Tue, 12 Apr 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 12 Apr 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
Head Constable killed in road accident.
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एनएच 24 बाईपास पर सड़क दुर्घटना में दिल्ली पुलिस के एक हैंडकांस्टेबिल की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अपनी पुत्री की शादी की चिट्ठी देने अपने रिश्तेदार के यहां बाबूगढ़ जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शामली जिले के ग्राम राजड़ निवासी अशोक कुमार दिल्ली पुलिस में हैंडकांस्टेबिल थे और वह भजनपुर थाने में पीसीआर पर तैनात थे। परिवार के साथ वह गोकुल पुरी दिल्ली में रहते थे।
विज्ञापन


उनकी पुत्री का विवाह 20 अप्रैल को है। मंगलवार की दोपहर को अशोक अपनी पत्नी पूनम के साथ कार में सवार होकर बाबूगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां चिट्ठी देने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को जैसे ही वह एनएच 24 पर बाईपास पर बुलंदशहर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो सड़क के दूसरी ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए उनकी कार से जा टकरा गई।

इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई और जाम लग गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची और घायल दंपति को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अशोक ने दम तोड़ दिया था। जबकि पूनम का इलाज चल रहा है।


थानाध्यक्ष हापुड़ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed