{"_id":"581f52d64f1c1bf67eb37399","slug":"hapur-bypass-stronghold-looted-cars-were-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ बाईपास पर लूटी कार गढ़ में जली मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ बाईपास पर लूटी कार गढ़ में जली मिली
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ बाईपास पर शनिवार रात लूटी हुई कार रविवार सुबह गढ़ के गांव इनायतपुर में जली हुई मिली। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने जली हुई कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मूल रूप से गोंडा निवासी भूपेंद्र श्रीवास्तव परिवार समेत कार से शनिवार रात नोएडा जा रहे थे। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने मारपीट करते हुए कार लूट ली थी। साथ ही बदमाशों ने अगवा कर उनसे नगदी व आभूषण भी लूट लिए और बुलंदशहर रोड पर ले जाकर खेत में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी अलंकृता सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में कई घंटे कांबिंग की थी। इसी बीच रविवार सुबह गढ़ पुलिस को सूचना मिली की गांव इनायतपुर में जली हुई कार मिली है।
विज्ञापन
जिसके बाद गढ़ पुलिस ने जांच की। जिसमें ये कार देर रात लूटी हुई बताई गई। कार बरामदगी की सूचना पर हापुड़ पुलिस भी गढ़ पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है। तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस कई संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि कार जली हुई मिली है। बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है। जल्द बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
पुलिस निगरानी की खुली पोल
बाईपास पर कार लूटने के बाद बदमाश घटनास्थल से 40 किमी कार को लेकर चले गए। यह हाल तब है, जबकि अफसरों द्वारा रातभर वाहन चेकिंग और निगरानी का दावा किया जा रहा है। अब गंगा मेला शुरू हो गया है। ऐसे में हाईवे पर स्नान को जाने वालों की भीड़ रहेगी।
उनकी सुरक्षा करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। लूटने के बाद कार को गढ़ ले जाकर जलाना किसी की समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि लूट के बाद इस कार से कोई वारदात तो नहीं की गई है।
बदमाशों ने कार को बुलंदशहर हाईवे पर गैंगरेप वाले स्टाइल में रुकवाया था। पीड़ितों के अनुसार उनकी कार में कुछ फेंककर मारा गया था। जिससे कार में किसी वस्तु के टकराने की आवाज होने पर रोका गया।
इसी दौरान वैगनआर सवार बदमाशों ने स्कार्पियो को ओवरटेक कर अगवा कर लिया। अत्यंत सुरक्षित माने जाने वाले बाईपास पर घटना को पुलिस के लिए चुनौती माना जा रहा है।