{"_id":"581ca6fb4f1c1bab314382c9","slug":"hapur-asp-co-city-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में हापुड़ के एएसपी, सीओ सिटी समेत चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में हापुड़ के एएसपी, सीओ सिटी समेत चार जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 05 Nov 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic
हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार में सवार हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक रामनारायन यादव, सीओ सिटी शैलेंद्र कुमार समेत चार लोग जख्मी हो गए। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ में पुलिस अधिकारियों की बैठक थी। हापुड़ के एएसपी रामनयन यादव, सीओ सिटी शैलेंद्र राठौर व गनर मयंक एक प्राइवेट कार से बैठक में भाग लेने लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
खैराबाद इलाके में बिनौरा गांव के पास उनकी कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। तेज रफ्तार के चलते डिवाइडर से टकराने के बाद कार ने कई पलटियां खाईं। कार में सवार हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक रामनारायन यादव (48), हापुड़ के सीओ सिटी शैलेंद्र कुमार (35),
विज्ञापन
एएसपी का गनर मयंक (30) व कार चला रहा निजी चालक रिंकू (28) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी को कार से निकालकर पुलिस को सूचना दी।
थोड़ी ही देर में खैराबाद पुलिस के अलावा सीओ सिटी रामसनेही यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां से सभी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
उधर, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। वहीं, एसपी हापुड़ अलंकृता सिंह ने फोन पर चिकित्सकों से बातचीत करते हुए घायल अधिकारियों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों को काफी चोट आई हैं।