{"_id":"58da85bf4f1c1b477763f237","slug":"hapur-alert-after-the-explosion-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीर नगर में विस्फोट के बाद हापुड़ में अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संतकबीर नगर में विस्फोट के बाद हापुड़ में अलर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 28 Mar 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर चली चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीर नगर में विस्फोट के बाद हापुड़ में हाई अलर्ट हो गया है। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला। संदिग्धों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर संतकबीर नगर रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ में विस्फोट के बाद हापुड़ में हाईअलर्ट हो गया। अलर्ट के बाद पुलिस ने सिनेमा हाल, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी इंद्रपाल के नेतृत्व में टीम ने रेलवे ट्रैक की जांच की। प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई।
इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने भी वाहन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरतने नहीं दी जाएगी। जिले में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन