{"_id":"58fcec194f1c1b8f338b63f1","slug":"girl-body-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में युवती का अर्द्घनग्न शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में युवती का अर्द्घनग्न शव मिला
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
body
- फोटो : अमर उजाला
अनूपशहर गंगनहर शाखा में रविवार देर शाम एक अज्ञात युवती का अर्द्घग्नग्न शव मिला है। शव अर्द्घनग्न हालत में होने से रेप के बाद हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की चर्चा से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर के जंगल से कामकाज कर लौट रहे किसानों को अनूपशहर गंगनहर शाखा में रविवार देर शाम करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव तैरता दिखाई दिया। बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में होने से शव से दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में तैर रहे शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि अज्ञात युवती का शव बुरी तरह सड़ी गली हालत में मिला है।
विज्ञापन
इससे प्रतीत हो रहा है कि वह नहर में कहीं पीछे से बहकर आया है। लेकिन फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस सभी पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है।