{"_id":"58f0f6544f1c1b791ecf817b","slug":"gangrape-attempt-by-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गैंगरेप की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : demo pic
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में मजदूर की पत्नी से चार युवकों ने रेप करने की कोशिश की। दंपति ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि वह तीन दिन से बाहर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। बृहस्पतिवार रात घर में चोरी की नीयत से घुसे चार युवकों ने पत्नी को दबोच लिया।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर आसपास के घरों के लोग जाग गए। पीड़ित का आरोप है कि ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पुराने विवाद को लेकर चल रही रंजिश को लेकर मारपीट का है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।