फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganga Fair came to raping two women.

मेले में आईं दो महिलाओं से रेप की कोशिश

Wed, 25 Nov 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Wed, 25 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
ganga Fair came to raping two women.
गंगा मेले से सटे खेत में दो महिलाओं से कुछ अराजकतत्वों ने रेप करने की कोशिश की। आरोपी महिलाओं को खींचकर गन्ने की फसल में ले जाने लगे।
विज्ञापन


महिलाओं के चिल्लाने पर मेले से लोग दौड़कर खेत की ओर पहुंचे तो आरोपी फसलों में छिपकर भाग खड़े हुए। लोगों ने इस घटना के विरोध में हंगामा किया और मेला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

खादर मेलास्थल पर उपयुक्त स्थान न मिलने से बागपत और बुलंदशहर के सैकड़ों परिवारों ने अश्वीय मेले वाली साइड में अपना पड़ाव डाला हुआ है। सोमवार रात दो महिलाएं पास से सटे खेत में शौच के लिए गईं।
विज्ञापन


तभी लाठी-डंडों से लैस पांच युवक वहां आए और महिलाओं को गन्ने की फसल में खींचकर रेप की कोशिश करने लगे। महिलाओं का शोर सुनकर थोड़ी दूरी पर लगे तंबुओं से कई लोग उस ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें देखकर आरोपी फसलों में छिपकर भाग गए। लोगों ने इस घटना के विरोध में हंगामा किया और मेला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि दिल्ली, बुलंदशहर, हापुड़ सेक्टर और अश्वीय मेला पुलिस घटना के बारे में अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed