फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Former MLA relatives accused of throw acid.

पूर्व विधायक के रिश्तेदार पर तेजाब फेंकने का आरोप

Thu, 30 Mar 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 30 Mar 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Former MLA relatives accused of throw acid.
तेजाब - फोटो : demo pic

थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड पर किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दो लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया। जिसमें वह मामूली रूप से झुलस गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पीड़ित के भाई को चौकी पर रोक लिया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित एक मंदिर के समीप तगासराय निवासी मुन्ना टायर पंक्चर का कार्य करता है।
विज्ञापन


पड़ोस में ही सत्ता पक्ष के पूर्व विधायक की बैट्ररी की दुकान है। जिस पर एक कर्मचारी कार्य करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर मुन्ना की रघुनाथ से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मुन्ना के चेहरे पर कर्मचारी व पूर्व विधायक के रिश्तेदार ने थोड़े से तेजाब से भरा मग्गा फेंक दिया। जिसमें मुन्ना मामूली रूप से झुलस गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

आरोप है कि सत्ता के दबाव के चलते पुलिस ने पीड़ित के भाई को ही चौकी पर बैठा लिया। हालांकि पुलिस अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।


दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  वहीं पूर्व विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed