{"_id":"5787af434f1c1b217913d75d","slug":"fled-with-millions-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के लाखों रुपये लेकर भागा, थाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमेटी के लाखों रुपये लेकर भागा, थाने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 14 Jul 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
कमेटी के लाखों रुपये लेकर भागा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजीदपुरा व आसपास के दर्जनों लोगों के कमेटी के लाखों रुपये लेकर एक व्यक्ति रफूचक्कर हो गया। भनक लगने पर कमेटी के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा कर दिया। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मजीदपुरा निवासी निजाम सैफी, गुलजार हुसैन, चौधरी इसरार, चौधरी हसरत, नौशाद, इमरान सैफी, फुरकान सैफी, रिजवान सैफी के अलावा त्रिलोकीपुरम, रफीकनगर, करीमपुरा, मोती कालोनी आदि के दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि उन्होंने मजीदपुरा निवासी एक व्यक्ति के यहां पांच हजार रुपये महीना की 140 लोगों ने कमेटी डाली थी। कुल मिलाकर करीब 50 लाख रुपया जमा भी हुए थे। लेकिन कुछ दिनों से न तो कमेटी मैनेजर का पता चल रहा है
विज्ञापन
और न ही उनके रुपये वापस मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को जब लोग उसके घर पहुंचे तो उसके फरार होने की जानकारी मिली। कमेटी के सदस्यों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया।
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।