{"_id":"571b92994f1c1b2e228b4790","slug":"five-crooks-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की साजिश रचते पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की साजिश रचते पांच बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 23 Apr 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली और देहात पुलिस ने चोरी और लूट की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बाइक, तमंचे और चाकू बरामद हुए हैं। एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम ततारपुर फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
तभी सूचना मिली कि एक खेत में तीन बदमाश किसी लूट की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने दबिश दी तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर शौकीन, कासिम और आसिफ अली निवासी मोती कालोनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उनके पास से एक तमंचा, दो चाकू और कारतूस मिले हैं। उधर, एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम ईदगाह रोड पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दो बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस घेराबंदी कर मजीदपुरा निवासी साबिर और सोनू पुत्र आसमोहम्मद को दबोच लिया। इनके पास से एक बाइक, एक तमंचा और चाकू, कारतूस मिले हैं। दोनों बदमाशों के खिलाफ हापुड़ और कविनगर गाजियाबाद में लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।