{"_id":"5839b28c4f1c1b663a13c42e","slug":"fellow-soldier-taunted-the-browning","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में सिपाही ने साथी पर ताना तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन में सिपाही ने साथी पर ताना तमंचा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 26 Nov 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में शनिवार को शराब के नशे में धुत एक सस्पेंड सिपाही ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उसने साथी सिपाही पर तमंचा तान दिया, इससे पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी शराब पीने के मामले में सस्पेंड था। बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के गांव माड़ई निवासी दिनेश अछवान पिछले काफी समय से शराब पीने के मामले में सस्पेंड चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को शराब के नशे में धुत होकर वह पुलिस लाइन पहुंचा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिस लाइन में मौजूद साथियों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उनके ऊपर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
आनन-फानन में मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी सिपाही को कोतवाली ले आए।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दिनेश शराब पीने के मामले में सस्पेंड था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है।