{"_id":"57559d3c4f1c1b0a1d9c53b2","slug":"family-of-hostage-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
दस सशस्त्र बदमाशों ने घर में बोला धावा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना में रविवार की रात दस सशस्त्र बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर परिवार वालों को मारापीटा।
विज्ञापन
जेवर व नगदी समेत कई लाख का माल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों के जाने के बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सोमवार को परिजनों ने रालोद नेताओं के संग कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
गांव ककराना निवासी रामभूल रविवार की रात परिवार समेत घर में सो रहा था। तभी असलहों से लैस दस बदमाश उसके घर में घुस आए। उसके भाई संजय की पत्नी रिंकी, विनोद की पत्नी पूनम, वृद्ध मां कांति,
विज्ञापन
भाई रामवीर और सर्वेश देवी समेत परिवार के सभी लोगों को बंदूक के बल पर कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सेफ का ताला तोड़कर वहां रखी सोने की चेन, सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब, कीमती कपड़े और 20 हजार रुपये लूट लिए।
विरोध करने पर मारापीटा और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बताते हैं कि बदमाशों के जाने के बाद परिवार वालों ने शोर मचाया तो गांव के लोग एकत्रित हो गए। तत्काल वारदात की सूचना कंट्रोल रूम को दी, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
उधर, सोमवार को रालोद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो.अब्बास अली व शहर अध्यक्ष हेमंत मिश्रा के साथ पीड़ित रामभूल परिवार समेत कलक्ट्रेट पहुंचा और प्रदर्शन कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
बकौल रामभूल पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच जाती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
उधर, इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव का कहना है कि सीओ ने बताया है कि मामला डकैती का नहीं बल्कि पशु चोरी का है। पुलिस को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।