फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Facebook running accused.

गैंगरेप का फरार आरोपी चला रहा फेसबुक

Fri, 21 Apr 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 21 Apr 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
Facebook running accused.
फेसबुक - फोटो : डेमो फोटो

चार माह पहले कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी न सिर्फ खुले घूम रहे हैं, बल्कि पीड़िता के खिलाफ अपने फेसबुक एकाउंट पर अपशब्द भी लिख रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


11 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक शिक्षक व पड़ोसी युवक ने महिला के बच्चे की कनपटी पर तमंचा रखकर गैंगरेप किया था। इस मामले में कोतवाली में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस मामले में बृहस्पतिवार को एक आरोपी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पीड़िता के बारे में अपशब्द लिखकर पोस्ट कर दिए। यह मामला शहर में चर्चा बना हुआ है। इस संबंध में शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी हेमंत कुटियाल से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि गैंगरेप के बाद चार माह से उसे मानसिक प्रताणना झेलनी पड़ रही है। आरोपी आराम से न सिर्फ फेसबुक चला रहे हैं, बल्कि अपमानजनक शब्द भी लिखकर पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।

इस संबंध में एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि मामला गंभीर है। इसकी जांच के आदेश दे दिये गए हैं। आरोप सत्य पाये जाते हैं तो कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed