{"_id":"58e144d94f1c1bf6465b487f","slug":"explosion-during-bomb-making-youth-s-side-blown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम बनाने के दौरान विस्फोट, युवक की बाजू उड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बम बनाने के दौरान विस्फोट, युवक की बाजू उड़ी
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के अंदर बम बनाने के दौरान विस्फोट होने से एक युवक की बायीं बाजू के चीथड़े उड़ गए। घायल युवक को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है। गांव में एसपी के अलावा एलआईयू, एटीएस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जनपद में अति संवेदनशील माने जाने वाले बहादुरगढ़ क्षेत्र से जुड़े गांव पसवाड़ा में रविवार सुबह 11.55 बजे गांव निवासी अजीज खां के मकान में जोरदार विस्फोट हुआ। इसकी आवाज से समूचा गांव थर्रा उठा और अनहोनी की आशंका से लोग घटनास्थल की तरफ भागे। यहां मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे की फर्श पर अजीज खां का बेटा सलमान लहूलुहान हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
उसकी बायीं बाजू के चीथड़े उड़ गए थे और उसका मांस छत के लेंटर पर चिपका हुआ था। परिजन आनन फानन में घायल सलमान को स्थानीय नर्सिंग होम ले गए। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। बम बनाने के दौरान विस्फोट की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। देर शाम तक पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।