फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Entered the house of the abducted student.

घर में घुसकर छात्रा का अपहरण

Thu, 22 Sep 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 22 Sep 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
Entered the house of the abducted student.
kidnap - फोटो : demo pic

थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से पीछा कर रहे दो युवक घर में घुसकर 9वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी हापुड़ के इंटर कालेज में कक्षा 9वीं की छात्रा है। कुछ दिनों से शहर के ही दो युवक उसे परेशान कर रहे थे। विरोध करने पर परिजन के साथ भी मारपीट करने पर उतारु हो जाते थे।
विज्ञापन


बुधवार को स्कूल से लौटते समय आरोपी छात्रा का पीछा कर रहे थे। जैसे ही छात्रा घर पर पहुंची। पीछे से दोनों युवक भी घर में घुस गए और उसे अगवा कर ले गए। चीख सुनकर छात्रा की मां बाहर निकली तो आरोपी उसे लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए परिजन थाने गए तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत परिजनों ने दोबारा पुलिस से की है।

सीओ विशाल यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed