{"_id":"57811a514f1c1b114f7f9eb8","slug":"dumping-ground-for-corpses-made-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ बना लाशों का डंपिंग ग्राउन्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ बना लाशों का डंपिंग ग्राउन्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 09 Jul 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अज्ञात लाशों का डंपिंग ग्राउंड बनता जा रहा है। बदमाश शवों को ठिकाने लगाने के लिए इसको सबसे मुफीद जगह मान रहे ह ैं। लगातार अज्ञात शव मिलने के बावजूद पुलिस न तो अज्ञात लाशों की पहचान करा सकी है और न ही लाश फेंकने वालों तक पहुंच पाई है।
विज्ञापन
फाइलों में पुलिस भले ही दिनरात क्षेत्र में राउंड लगाने का दावा कर रही हो, लेकिन हालात खाकी को ठेंगा दिखा रहे हैं। सात माह में 15 अज्ञात शव मिल चुके हैं। इनमें से पुलिस एक की भी शिनाख्त नहीं करा सकी है।
विज्ञापन
गंगा किनारे का खादर क्षेत्र और एनएच होने के कारण हापुड़ की भौगोलिक स्थिति बदमाशों के अनुकूल है। वह इसका भरपूर फायदा भी उठा रहे हैं। हालात यह हैं कि बदमाश हत्या कर शवों को हापुड़ में फेंकना सुरक्षित मान रहे हैं।
विज्ञापन
यहां की पुलिस न तो अज्ञात लाशों की पहचान की कोशिश करती है और ही शव फेंकने वालों को पकड़ने का। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जनवरी से जुलाई 2016 के बीच जिले में 15 लावारिश शव मिल चुके हैं, लेकिन पुलिस एक की भी पहचान नहीं करा सकी है।
इन 15 शवों में से आधा दर्जन महिलाओं के थे, जबकि एक मासूम बालक और शेष पुरुषों हैं। पुलिस शवों की पहचान के लिए उनके बिसरे, फोटोग्राफ आदि से परिजनों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। लेकिन सात महीनों में नतीजा सिफर है।
अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव का कहना है कि जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनके लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। पूरा प्रयास है कि जल्द मृतकों के परिजनों तक पहुंचा जाएगा।