{"_id":"581f51504f1c1bf57eb37423","slug":"disconnection-and-charged-with-threatening-to-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने और एफआईआर कराने की धमकी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनेक्शन काटने और एफआईआर कराने की धमकी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
बिल भुगतान
- फोटो : अमर उजाला
बकाया बिल जमा न होने पर बिजली कर्मियों ने अवैध धन न मिलने पर कनेक्शन काटकर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी, पीड़ित ने एसडीओ से गुहार लगाई। गढ़ के मुहल्ला अहाता बस्तीराम में रहने वाले सोनू पुत्र विजय सिंह ने एसडीओ को शिकायती पत्र दिया है, जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी मां जीवन कौर के कनेक्शन पर 40 हजार का बिल बकाया चल रहा था।
विज्ञापन
जिसमें से 24700 रुपये 9 नवंबर 2015 और 11700 रुपये 16 जुलाई 2016 को जमा कर दिए गए थे। सोनू का आरोप है कि रविवार को बिजली टीम घर पहुंच गई और बकाया बिल जमा न होने की एवज में अवैध धन की मांग करने लगी।
विज्ञापन
जिससे इंकार करने पर बिजली कर्मी कनेक्शन काटकर थाने में एफआईआर कराने की धमकी देने लगे। एसडीओ जीपी शर्मा का कहना है कि बकाया बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने और अवैध ढंग में बिजली जलाने पर एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान है। अगर किसी ने अवैध धन की मांग की है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन