{"_id":"58b1aa624f1c1b2b69b2772b","slug":"dhpa-robbery-accused-of-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहपा डकैती हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहपा डकैती हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
नौ माह से चकमा दे रहे पांच हजार रुपये के इनामी दहपा डकैती हत्याकांड के मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात चंडी चौराहे से दबोच लिया। आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच बदमाशों को दबोच चुकी है।
विज्ञापन
बदमाशों ने डकैती के दौरान दो महिला सहित चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। बता दें कि 15 मई 2016 को आधा दर्जन बदमाशों ने आजमपुर दहपा में कहर बरपाया था। इस डकैती कांड में बदमाशों ने मंजूर, रेशमा, आरिफ,
विज्ञापन
फरजाना को रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश लाखों रुपये के जेवरात लूट ले गए थे। घटना के एक माह बाद पुलिस ने डकैती कांड का खुलासा कर पांच बदमाशों को जेल भेजा था। जबकि गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल यादव ने बताया कि डकैती हत्याकांड में पांच बदमाश पिंटू, जसवीर, प्रदीप, पूजा, रीतू हैदरनगर नंगौला हापुड़ को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
इस डकैती हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र समूआ हैदरनगर नंगौला को शुक्रवार रात पुलिस ने चंडी चौराहे से दबोच लिया है। बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी पर पहले से ही पांच हजार रुपये का इनाम है।