फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Delhi family robbed.

दिल्ली के परिवार को लूटा, एक बदमाश पकड़ा

Fri, 29 Apr 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 29 Apr 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi family robbed.
लूट - फोटो : Amar Ujala

मुरादाबाद शादी समारोह से जिला बुलंदशहर के स्याना कस्बे आ रहे दिल्ली के एक परिवार को कार सवार बदमाशों लूट लिया। पास स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों ने एक बदमाश को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


दिल्ली के तिलक नगर निवासी महेंद्र कश्यप अपने पिता सरदार, मां चंपा और पत्नी मंजू के साथ मुरादाबाद अपने साले की शादी में आए थे। महेंद्र परिवार समेत शुक्रवार को कार से अपने साढ़ू लोकेश निवासी बुलंदशहर के कस्बा स्याना के यहां जा रहा था।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के पास दो कार सवार छह बदमाशों ने हथियारों के बल महेंद्र की कार को रोक लिया और चालक सुखबीर से 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर महेंद्र की पत्नी मंजू को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार परिवार ने शोर मचाया तो पास स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी दौड़कर आए। तब बदमाश अपनी कारों में सवार होकर भाग निकले। पेट्रोल पंपकर्मियों ने एक लुटेरे को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed