{"_id":"48866db8b2c498cf59d0ec56d6d64afa","slug":"dairy-man-save-his-life-from-shooters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी संचालक पर की फायरिंग
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर में डेयरी संचालक पर रविवार देर शाम तीन बाइक पर सवार दस नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला बोला। पीड़ित के साथ मारपीट कर बदमाशों ने उस पर फायरिंग की।
गनीमत रही कि गोली डेयरी मालिक को नहीं लगी। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
पुलिस के अनुसार मेरठ रोड आवास विकास निवासी सोनू शक्ति नगर में डेयरी चलाता है।
रविवार शाम करीब सात बजे वह अपनी डेयरी पर बैठा हुआ था। तभी तीन बाइकों पर सवार करीब दस नकाबपोश युवक मौके पर पहुंचे। दो युवक डेयरी में जबरन घुस आए और सोनू से मारपीट करने लगे और उस पर फायर कर दिया।
सोनू ने मेज के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए इस पर बदमाश मौके से फरार हो गए। एसओ देहात विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि इस घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन गायब है। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बाइक सवार दो युवकों को उसने पहचान लिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।