{"_id":"570d1ec94f1c1bb9064a6ac1","slug":"cotton-warehouse-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुई के गोदाम में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुई के गोदाम में लगी आग, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
रुई के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में बंद रुई के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने गोदाम का दरवाजा तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मोहल्ला मजीदपुरा में मोहम्मद जुबैर का मकान है। इस मकान में शमसुद्दीन ने एक कमरा किराए पर लेकर उसमें रुई का गोदाम बना रखा है। वहीं दूसरे कमरे में राशन डीलर कमरजहां ने भी एक कमरा किराए पर लेकर उसमें राशन रखा हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मकान में मोहल्ले के लोगों ने धुआं उठता देखा। इस पर मोहल्ले के लोगों ने मकान का दरवाजा तोड़कर सबमर्सिबल से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी बीच लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
आग की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। मोहल्ला मजीदपुरा में जिस मकान में रुई में आग लगी। उसी मकान में राशन की दुकान भी है। राशन की दुकान में राशन और मिट्टी के तेल से भरे ड्रम भी रखे हुए थे।
मकान में धुआं उठता देखकर मोहल्ले के लोगों ने मकान का दरवाजा तोड़कर समरसेबिल से आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। यदि आग दूसरे कमरे में रखे मिटटी के तेल से भरे ड्रम तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।