फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Commotion on the death of woman.

महिला की मौत पर हंगामा

Mon, 03 Apr 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 03 Apr 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
Commotion on the death of woman.
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की इंद्रलोक कालोनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंभावली के बक्सर निवासी अंजलि पुत्री अनिल की शादी डेढ़ साल पूर्व हापुड़ के मोहल्ला इंद्रलोक में एक युवक से हुई थी। एक सप्ताह पहले उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। सोमवार को पति और अन्य ससुराल वाले अंजलि को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन हापुड़ पहुंच गए और दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अंजलि से पूर्व में भी कई बार मारपीट की गई। प्रसव के बाद से वह बीमार भी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद चिकित्सक को न दिखाकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। सोमवार को उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।


जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले की तहरीर दी जा रही है। एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed