फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   College student outside gate arm vein cut

कॉलेज गेट के बाहर छात्रा ने काटी हाथ की नस

Sat, 19 Nov 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 19 Nov 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
College student outside gate arm vein cut
छात्रा ने काटी हाथ की नस - फोटो : Demo Pic

नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कॉलेज में पढ़ने आ रही छात्रा गेट से थोड़ी दूर पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसी बीच उसके पड़ोसी ने मामले की जानकारी परिजनों को देने की कही।

विज्ञापन


उसके जाने के बाद छात्रा की अपने प्रेमी से कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गयी। राहगीरों ने घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला निवासी किशोरी स्वर्ग आश्रम रोड स्थित इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा है। शनिवार को वह कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान वह कालेज के गेट से थोड़ी दूरी पर अपने प्रेमी से बात करनी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उसके पड़ोसी ने देख लिया। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने यह बात परिजनों को बताने की छात्रा से कही। सूत्रों के अनुसार व्यक्ति के जाने के बाद छात्रा की अपने प्रेमी से कहासुनी हो गई।

जिससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली। जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। इससे घबराकर प्रेमी रफूचक्कर हो गया। छात्रा को राहगीरों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया।


सूचना पर परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। ये पूरा मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed