{"_id":"57c1d5a94f1c1b4244d4f407","slug":"college-gate-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में कॉलेज के गेट पर भिड़े दो छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में कॉलेज के गेट पर भिड़े दो छात्र
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसवी डिग्री कॉलेज के बाहर अपने चचेरे भाई का बीए में दाखिला कराने आए युवक की सपा छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट होने से हड़कंप मच गया। मारपीट मेें एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर आनन फानन में पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। चमरी निवासी मोनू अपने चचेरे भाई आकाश का बीए प्रथम वर्ष के सेल्फ फाइनेंस में प्रवेश कराने के लिए आया था। आरोप है कि वहां पहले से खड़े सपा छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष सन्नी त्यागी से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर दोनों के बीच कॉलेज गेट पर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
मारपीट देख छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। सपा छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष सन्नी त्यागी ने कोतवाली में बताया कि चमरी निवासी मोनू कॉलेज में नहीं पढ़ता है। आए दिन कॉलेज के बाहर और अंदर आकर वह छात्रों को डराता है।
विज्ञापन
शनिवार को भी मोनू ने कॉलेज के भीतर आकर अभद्रता की। वहीं मोनू ने थाने में तहरीर दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों छात्र एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
इस संबंध में प्राचार्य शशि वशिष्ठ ने कहा कि बाहरी छात्रों को अब कॉलेज में घुसने नहीं दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की पूरी जानकारी जुटाने के बाद कॉलेज स्तर से भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नोटिस चस्पा कर गेट पर तैनात गार्ड को भी निर्देशित कर दिया गया है।
बाहरी छात्रों के प्रवेश पर सख्त नहीं प्रबंधन
एसएसवी पीजी कॉलेज में आउट साइडर छात्रों के आवागमन पर रोक न लगने से कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन कालेज में मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। इस समस्या को प्रबंध समिति के पदाधिकारी व प्राचार्य भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, इसलिए गेट पर तैनात गार्ड भी बाहरी छात्रों से झगड़ा मोल लेने से डरने लगे हैं।
अब से पूर्व एसएसवी पीजी कॉलेज में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध था। गेट पर तैनात गार्ड भी छात्रों की पुष्टि करने के बाद ही उन्हें कॉलेज में प्रवेश करने देते थे।