{"_id":"58307b214f1c1bf23c8fff11","slug":"clerks-rocked-allegations-gttuli-weight","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली का आरोप लगा तौल लिपिकों ने किया मिल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटतौली का आरोप लगा तौल लिपिकों ने किया मिल में हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 19 Nov 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रय केंद्रों से गन्ना लेकर पहुंचे तौल लिपिकों ने शुगर मिल परिसर में लगे कांटे पर घटतौली होने का आरोप लगाया है। गन्ना प्रबंधकों का घेराव कर हंगामा लिपिकों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदे जाने वाले गन्ने को लेकर शनिवार सुबह करीब 8 बजे तौल लिपिक शुगर मिल परिसर में पहुंचे। वहां गन्ने की तौल कराई गई तो सवा तीन कुंतल वजन कम बताए जाने पर तौल लिपिकों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने दोबारा से तौल कराई तो इस बार वजन में 70 किलो की और बढ़ोतरी होना बताया गया। जिसे सुनते ही तौल लिपिकों के तेवर चढ़ गए और वे हंगामा करने लगे। इसकी खबर मिलते ही शुगर मिल के केन मैनेजर फकीरचंद शर्मा और अमानुल्ला खान मौके पर आ गए।
विज्ञापन
इनका घेराव कर तौल लिपिक शुगर मिल परिसर वाले कांटे पर घटतौली होने का आरोप लगाने लगे। केन मैनेजरों ने भरोसा दिलाया कि मिल परिसर में लगे कांटे की तौल शत-प्रतिशत खरी होती है, लेकिन अगर इसके बाद भी तौल लिपिकों को कोई संदेह है तो उनकी मौजूदगी में फिर से जांच कराई जाएगी।
इस आश्वासन के बाद गुस्सा शांत होने पर तौल लिपिक गन्ने की तौल कराकर अपने क्रय केंद्रों को वापिस लौट गए। केन मैनेजर फकीरचंद शर्मा का कहना है कि कुछ तौल लिपिकों को भ्रांति हो गई थी, जिसे दूर करा दिया गया है।