{"_id":"616a22a8f5ffa774d977dba4bf110168","slug":"children-ranged-robbery-at-gun-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती
अमर उजाला, गढ़
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ तहसील के झड़ीना गांव में किसान के घर में घुसे छह बदमाशों ने महिला और उसके दो बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती डाली। वे तीनों को बंधक बनाकर पांच तोला सोना, आधा किलो चांदी और 20 हजार रुपये लूट ले गए। उधर, तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।
गढ़ के झड़ीना गांव में बुधवार रात हथियारों से लैस आधा दर्जन से भी अधिक बदमाश दीवार फांदकर किसान राजवीर त्यागी के घर में घुस गए। उनके तीन साथी ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंच और शेष हथियार लेकर आंगन में खड़े हो गए।
राजवीर त्यागी मकान के अंदर लेटा हुआ था और उसका बेटा अमित घेर में मवेशियों के पास सो रहा था। अमित की पत्नी आरती और दो बेटे मुलित (12) और कुणाल (10) मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। बदमाशों ने उनके कमने दरवाजा तोड़कर आरती, मुलित और कुणाल को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने वहां रखी सेफ को पेचकस से खोला और उसमें रखी 20 हजार रुपये, पांच तोला सोना और करीब आधा किलो चांदी के जेवर लूट लिए। शोर मचाने पर परिजनों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश भाग गए। पीड़ित किसान राजवीर त्यागी ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।
उधर, डीएसपी आरके सिंह का कहना है कि वे विभागीय काम से इलाहाबाद आए हुए हैं। मामले की जांच करवाकर कार्रवाई कराई जाएगी। धान आढ़ती के घर में घुसे चोर बैग में रखी रकम लेकर चंपत हो गए। झड़ीना गांव निवासी आस मुहम्मद गढ़-चौपला की जवाहरगंज मंडी में धान की आढ़त है।
घर के पीछे पंडित गंगा शरण का मकान खाली पड़ा हुआ है। बुधवार रात चोर आढ़ती के मकान में घुसे और बैग से दो हजार रुपये चुराकर भाग गए। सुबह घटना का पता चला। आढ़ती का कहना है कि उसने बुधवार शाम को ही किसानों को पेमेंट दी थी, अन्यथा लाखों का नुकसान हो जाता है।