{"_id":"5911e33a4f1c1b11578513f1","slug":"chaita-kicks-on-demanding-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय के रुपये मांगने पर सिपाही ने मारें चांटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय के रुपये मांगने पर सिपाही ने मारें चांटे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 09 May 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
सिपाही ने मारें चांटे
- फोटो : अमर उजाला
एसएसवी इंटर कालेज के बाहर चाय की दुकान करने वाले मजदूर को सिपाही से चाय के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। सिपाही ने दुकानदार पर दनादन थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
सिपाही की ड्यूटी यहां बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन स्थल पर लगी है। युवक ने मुफ्त में चाय नहीं पिलाने पर पिटाई करने की शिकायत डीएम से की है। अर्जुन नगर निवासी विशाल गुप्ता एसएसवी इंटर कालेज के बाहर चाय की दुकान लगाता है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर वह एसएसवी कालेज में चाय देने गया था। इस दौरान उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए तैनात एक पुलिसकर्मी ने उससे चाय मांगी।
चाय देकर उसके पैसे मांगते ही सिपाही आग बबूला हो गया और दनादन थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इतना ही पुलिसकर्मी ने उसके हाथ से फोन छीनकर उसे भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन