{"_id":"579e37a74f1c1bdb762b8b95","slug":"case-of-throwing-eggs-at-kanvdion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों पर अंडे फेंकने का मामलाः इलाके में रही शांति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ियों पर अंडे फेंकने का मामलाः इलाके में रही शांति
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
egg
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों पर अंडे फेंकने के मामले में दूसरे दिन इलाके में तनावपूर्ण शांति रही। वहीं, कांवड़ियों की पिटाई से घायल आरोपी युवक की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे बुलंदशहर की महिला शिवभक्तों पर पसवाड़ा गांव के पास शनिवार देर शाम शरारती तत्वों ने अंडे फेंक दिए थे। गुस्साए शिवभक्तों ने एक आरोपी दानिश को दबोचकर पिटाई कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी कांवड़ियों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी आसपास के गांवों में तनावपूर्ण शांति रही। पुलिस मिलीजुली आबादी वाले गांवों में गश्त बढ़ा दी है। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि अंडा फेंकने के आरोप में पीटे गए दानिश की हालत खराब होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज नहंी की गई है।
विज्ञापन