फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car robbed at gun point.

गन प्वाइंट पर कार लूटी

Fri, 01 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
अमर उजाला, पिलख्ाुवा Updated Fri, 01 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Car robbed at gun point.
नेशनल हाईवे पर धौलाना कट के पास बुधवार रात करीब 12 बजे तीन सशस्त्र बदमाशों ने चालक समेत तीन लोगों को बंधक बनाकर कार लूट ली और फिर सभी को बाबूगढ़ कैंट के जंगल में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार मूलरूप से इलाहाबाद निवासी नागेंद्र आनंद विहार की ट्रैवलिंग एजेंसी में गाड़ी चलाता है। नागेंद्र  बुधवार रात करीब बारह बजे कार से दो लोगों को हापुड़ छोड़ने जा रहा था। तभी नेशनल हाईवे के धौलाना कट के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया और कार में बैठे तीनों लोगों को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने चालक नागेंद्र से पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन, नवीन से साढ़े चार सौ रुपये, सुरेंद्र से पांच सौ रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तीनों लोगों को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाबूगढ़ कैंट एरिया के जंगल में फेंककर फरार हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशाें की तलाश की।  कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि  ट्रैवलिंग एजेंसी के मालिक सुनील मिश्रा ने तहरीर दे दी है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed