फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Canter truck overturns side nine injured

ट्रक की साइड से कैंटर पलटने से नौ घायल

Mon, 25 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला हापुड़।
ब्यूरो,अमर उजाला हापुड़। Updated Mon, 25 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Canter truck overturns side nine injured
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
डासना से संभल एक फार्म हाउस में घास लगाने के लिए मजदूरों के साथ घास लेकर जा रहा कैंटर राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर ततारपुर कट के पास ट्रक की साइड लगने से डिवाइडर पर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में महिला-पुरुष समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उन्हें मेरठ और गाजियाबाद के लिए रैफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डासना से संभल जा रहे एक कैंटर में फार्म हाउस में लगने वाली घास भरी हुई थी। उसे लगाने के लिए उसमें एक दर्जन महिला-पुरुष मजदूर भी सवार थे। शनिवार रात करीब 12 बजे जब कैंटर एनएच स्थित ततारपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो एक ट्रक ने उसमें साइड मार दी इससे कैंटर का चालक संतुलन खो बैठा और वह डिवाइडर से टकरा कर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में कैंटर सवार रिजवाना, अबरार, शमा, तसलीम, शहनाज, ऊमा, बन्नो, सलीमन, इसराना सहित मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रही 108 एम्बुलेंस ईएमटी लेखपाल, पायलट विकास कुमार ने अन्य एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।


एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि पुलिस ने 108 एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया तथा उनके परिजनों को सूचना कराई। बाद में पलटे कैंटर को क्रेन की मदद से वहां से हटवा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed