{"_id":"5752f21f4f1c1b7d2f10a029","slug":"browning-chock-bike-and-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा सटाकर बाइक व नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी पर तमंचा सटाकर बाइक व नगदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 04 Jun 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अयादनगर-अहमदनगर मार्ग पर शनिवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव बनवोई से हापुड़ आ रहे एक युवक से तमंचे के बल पर बाइक व नगदी लूट ली।
विज्ञापन
इस बीच आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों के पहुंचने पर बदमाश धमकी देते हुए भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने कांबिंग कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बनवोई निवासी ज्ञानेंद्र शनिवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से हापुड़ आ रहा था। गांव अयादनगर-अहमदनगर मार्ग पर पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
कनपटी पर तमंचा सटाकर बाइक की चाभी व जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसे धक्का देकर गिरा दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों के पहुंचने पर बदमाश धमकी देते हुए भाग गए।
ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी करने के बाद कांबिंग कराई, पर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उधर, इलाकाई लोगों का कहना है कि इधर कुछ दिनों से आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। पखवारे भर के अंदर जिले में डकैती व लूट के साथ कई बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
ग्रामीणों ने गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जल्द ही इस बाबत एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलेगा।