फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bloody conflicts on falling water splash in clothes.

कपड़ों में पानी के छींटे गिरने पर खूनी संघर्ष, एक की मौत

Mon, 03 Apr 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 03 Apr 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflicts on falling water splash in clothes.
एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

घर के बाहर भैंस नहलाने के दौरान एक व्यक्ति पर पानी के छींटे गिरने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे, फरसे और बलकटी चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दो को गिरफ्तार किया है। सिंभावली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अलताफ और शेरमुहम्मद पक्ष के लोगों में मामूली बात पर लाठी-डंडे और फरसे और बलकटी चल गए।
विज्ञापन


शेरमुहम्मद पक्ष का शकील अपने घर के बाहर भैंस नहला रहा था। तभी वहां से गुजर रहे अशफाक के कपड़ों पर पानी की छींटे गिर गए। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे, फरसे और बलकटी चलने से शकील (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक महिला समेत सात लोग गंभीर घायल हो गए। घटना से वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर सीओ अभिषेक तिवारी पुलिस को लेकर गांव में पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए।

पुलिस ने घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शकील के भाई प्यार मोहम्मद ने गांव के ही अशफाक, उसके भाई अलताफ, फखरू, साबू, इश्त्याक,

बबरू और उनके बहनोई अकरम निवासी ब्रह्मपुरी मेरठ के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का दर्ज कराया। मृतक पक्ष से शेरमुहम्मद, ताजमुहम्मद, छोटू, परवेज और दूसरे पक्ष से नसीम बेगम, अशफाक और फखरू घायल हो गए।

जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहां जांच के दौरान हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने ताज मोहम्मद और शेरमोहम्मद को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया।

मजदूर की हत्या से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एएसपी ने मौका ए वारदात का निरीक्षण किया। पुरानी रंजिश की कसक को लेकर मामूली बात पर हुए खूनी संघर्ष में जान गंवाने वाला शकील चार बच्चों का पिता था।

वह हैंडपंप लगाने का काम करता था। एएसपी आरएन यादव ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया।

नारायणपुर में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा युवक से की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने मोबाइल शॉप संचालक समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। रिचार्ज कराने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई थी।

कार्यवाहक एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सिवाया निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ सोनू ने नारायणपुर के एक मोबाइल शॉप पर रिचार्ज कराने गया था। इस दौरान कहासुनी इतनी बढ गई कि मोबाइल संचालक ने साथियों के साथ मिलकर जितेंद्र को पीटा।

पिटाई के बाद जितेंद्र ने घर फोन किया तो वहां से लोग आ गए। हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।

सुखदेवपुर में चाचा×भतीजे के बीच हुए विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को शांति भंग में जेल भेजा है। कार्यवाहक एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुखदेवपुर में नेपाल चाचा और भतीजे राहुल के बीच पुरानी रंजिश में कहासुनी हो गई।


बात बढ़ती देखकर नेपाल पक्ष के अप्पी, अमित, दिनेश और तीन लोगों ने राहुल को पीट दिया। पति को बचाने पहुंची गर्भवती पूजा और उसकी जिठानी सोनाक्षी को भी नेपाल पक्ष ने पीट डाला। महिलाओं को पिटता देखकर राहुल पक्ष के करन, सोनू, राज सिंह, नेपाल पक्ष के लोगों से भिड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed